Home / Uncategorized / BREAKING NEWS: बेगूसराय में वाणिज्य कर (कमर्शियल टैक्स) कार्यालय पर निगरानी विभाग की बड़ी छापेमारी, कार्रवाई जारी

BREAKING NEWS: बेगूसराय में वाणिज्य कर (कमर्शियल टैक्स) कार्यालय पर निगरानी विभाग की बड़ी छापेमारी, कार्रवाई जारी

बिहार के बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance Department) की टीम ने कार्यालय राज्य-कर संयुक्त आयुक्त (कमर्शियल टैक्स विभाग), बेगूसराय अंचल में औचक छापेमारी की है। सूत्रों से मिली प्राथमिक जानकारी के अनुसार, निगरानी की टीम दल-बल के साथ कार्यालय पहुंची और पूरे परिसर को घेरते हुए जांच शुरू कर दी। कार्यालय के बाहर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और अंदर किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। घूसखोरी या वित्तीय अनियमितता की आशंकाकहा जा रहा है कि किसी मामले में रिश्वतखोरी अथवा वित्तीय अनियमितता की गोपनीय शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की जा रही है। टीम कार्यालय के महत्वपूर्ण दस्तावेजों, कंप्यूटर रिकॉर्ड्स और फाइलों को खंगाल रही है। संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है।दफ्तर में मचा हड़कंपनिगरानी विभाग की अचानक हुई इस रेड से वाणिज्य कर विभाग सहित प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है।कार्रवाई अभी जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि मामला कितने की रिश्वत या किस स्तर के भ्रष्टाचार से जुड़ा है और किन-किन अधिकारियों पर शिकंजा कसा गया है।

खबर अपडेट किया जा रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *