Home / Bihar / Begusarai News: प्रधानमंत्री आवास योजना के 10,153 लाभुकों को मिली गृह प्रवेश की चाभी

Begusarai News: प्रधानमंत्री आवास योजना के 10,153 लाभुकों को मिली गृह प्रवेश की चाभी

बेगूसराय। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत लाभुकों को आवास उपलब्ध कराने की दिशा में बेगूसराय जिले में गुरुवार को जिला एवं प्रखंड स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के माननीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं बिहार के मुख्यमंत्री के द्वारा 20 अगस्त 2026 को राज्यस्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से लाभुकों को स्वीकृति पत्र, बधाई पत्र एवं नवनिर्मित आवास की प्रतीकात्मक चाभी वितरित की गई।

इसी क्रम में बेगूसराय के कारगिल विजय सभा भवन में जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। वहीं जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए।

जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत कुल 66 लाभुकों को स्वीकृति पत्र, 34,892 लाभुकों को बधाई पत्र तथा 10,153 लाभुकों को गृह प्रवेश के लिए प्रतीकात्मक चाभी प्रदान की गई।

कारगिल विजय सभा भवन में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त सह प्रभारी जिला पदाधिकारी, बेगूसराय आकाश चौधरी, बेगूसराय विधायक कुन्दन कुमार, निदेशक डीआरडीए विवेक कुमार, बरौनी के प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित चयनित 43 लाभुक मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने 12 लाभुकों को स्वीकृति पत्र, 10 लाभुकों को बधाई पत्र तथा 21 लाभुकों को नवनिर्मित आवास में गृह प्रवेश के लिए प्रतीकात्मक चाभी प्रदान की। चाभी एवं प्रमाण-पत्र मिलने के बाद लाभुकों में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में आवासविहीन तथा कच्चे मकानों में रहने वाले पात्र परिवारों को पक्का और सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। योजना का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को सम्मानजनक जीवन के लिए बेहतर आवास उपलब्ध कराना है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *